पहाडी मंदिर परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने पहाडी मंदिर परिसर में 11 सितंबर को पौधरोपण किया। अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के नेतृत्व में संस्‍था के पदधारी व सदस्यों ने पौधे लगाए। पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों को बताते हुए उन्हें भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

बताते चलें कि जेसीआई रांची यूथ द्वारा 9 से 15 सितंबर तक जेसीआई वीक मनाया जा रहा है। इसके तहत यूथ के पदधारियों द्वारा पौधरोपण के बाद एमवीएस किड्स स्कूल के क्लास 4 से 8 के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कि‍या गया। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के अलावा सचिव ऋचा जालान, निशी सर्राफ, मोनिका गोयनका, भावेश राठौड़, शुभनीष सोंथालिया का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj