अर्पिता महिला मंडल ने सीसीएल मुख्यालय परिसर में लगाए पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। अर्पिता महिला मंडल के सदस्‍यों ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत सीसीएल के दरभंगा हाउस परिसर में 23 सितंबर को पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना और माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना था।

सीसीएल की प्रथम महिला और अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने कार्यालय परिसर में सक्रिय रूप से पौधरोपण किया।

इस अवसर पर श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती शशि दुहन, श्रीमती किरण झा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रूपा रानी और अर्पिता महिला मंडल के  सभी सदस्य उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि‍ सीसीएल पर्यावरण अनुकूल खनन को प्राथमिकता देते हुए समय- समय पर अपने कमांड क्षेत्रों मे पौधरोपण करता है। इस दिशा मे कंपनी द्वारा 9 इको पार्क भी विकसित किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj