झारखंड में रेलवे स्टेशन पर 10 किलो गांजा के साथ पकड़ाया बिहार का युवक

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में रेलवे स्टेशन पर गांजा के साथ बिहार का युवक पकड़ाया। आरपीएफ ने उससे 10 किलो गांजा जब्‍त किया। आरपीएफ पोस्ट हटिया के उपनिरीक्षक वी.पी. यादव, एस. राजवंशी और स्टॉफ मतीन अहमद, एम.के अस्तित्व 11 अगस्‍त को स्टेशन चेकिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान ऑपरेशन नार्कोश के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा।

संदेह होने पर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम विशाल कुमार (आयु लगभग 21 वर्ष, पिता-कमलेश सिंह, ग्राम करूप, पोस्ट-मलवार, थाना शिवसागर, जिला रोहतास, बिहार) बताया। यह भी स्वीकार किया कि ट्रॉली बैग में भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है।

इस मामले की सूचना तत्‍काल सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी। उन्होंने घटनास्थल पर आकर निरीक्षण किया। उनके आदेश पर व्यक्तिगत तलाशी ली गई। ट्रॉली बैग की जांच की गई। इसमें 10 पैकेट गांजा (वजन 10.1 किलोग्राम) बरामद हुआ। इन पैकेटों का वजन हटिया के पार्सल कार्यालय में किया गया। डीडी किट से जांच करने पर गांजा की पुष्टि हुई।

बरामद गांजा और अन्य सामग्री को उपनिरीक्षक वी.पी. यादव ने सहायक सुरक्षा आयुक्त और उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में जब्त कि‍या। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा ओडिशा के फुलबानी से खरीदा था। इसे बिहार में बेचने जा रहा था।

सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को जब्त गांजा और अन्य सामग्री के साथ जीआरपी हटिया को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.01 लाख रुपये है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj