एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोरदाग में गुरुवार को निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया। इसमें दांत और आंख जांच की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गयी। कैंप मे 180 ग्रामीणों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। जोरदाग स्कूल के बच्चों ने भी मुफ्त दंत और आंख जांच कराई।

यह निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसमें हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल और श्रीनिवास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भी सहयोग रहा। डॉक्टरों की टीम ने गांव वालों की जांच करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगों की सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप आयोजित कि‍या जाता है। मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक नीलमाधव स्वाइन और वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj