रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दे दिया। अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को सौंप दिया। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
अध्यक्ष को लिखे पत्र में चंपाई सोरेन ने लिखा है कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था एवं जिसके लिए हम लोगों ने जंगल, पहाड़ और गावों की खाक छानी थी आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है।
झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा था। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ा रहा है।
आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं। आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम फौरन नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सके। इस वजह से मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी मदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
आपके मार्गदर्शन में झारखंड आदोलन के दौरान और उसके बाद भी मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj