असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा आज से झारखंड दौरे पर, दोपहर 2.30 बजे मीडिया से होंगे मुखातिब

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तिथि के एलान से पहले ही यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा दो दिवसीय दौरे पर आज यानी एक अगस्त को झारखंड पहुंच रहे हैं।

वह गुरुवार की सुबह 9.30 बजे फ्लाइट से देवघर आयेंगे। इसके बाद वह पाकुड़ जायेंगे। वहां कार्यकर्ताओं से संगठनिक मुद्दों पर बात करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मीडिया से मिलेंगे। शाम को वह रांची पहुंचेंगे।

शुक्रवार को वह रांची से जमशेदपुर जायेंगे। अपने दो दिनों के व्यस्त सांगठनिक कार्यक्रम के बाद वह रांची से फ्लाइट पकड़कर गुवाहाटी लौट जाएंगे।