आक्रोश रैली में कांडी से भाग लेंगे 500 भाजपा कार्यकर्ता

झारखंड राजनीति
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी चन्द्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह सह भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी विरेन्द्र दुबे उर्फ वीर दुबे थे। नव मनोनीत भजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के सम्मान में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मंडल कार्यसमिति सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, संयोजक व सह संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता शशि रंजन दुबे ने की। बैठक में 23 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजि‍त आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कांडी मंडल से लगभग 500 कार्यकर्ता आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे।

बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मुखिया ललित बैठा, महामंत्री भोला मेहता, सीताराम तिवारी, ललन राम, भोला पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, राम लखन चंद्रवंशी, चंद्रमणि मिश्रा, मोतीलाल यादव, चंद्रमा यादव, राजू कुमार, राम नरेश साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj