रांची। जेसीआई रांची ने अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अगस्त को किया। इसमें 33 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट, नाश्ता का पैकेट एवं फ्रेश जूस दिया गया। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि हमारा जीवन हमारे रगों में दौड़ रहा है। रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं। कार्यक्रम संचालक अंकित मोदी एवं अंकित अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान हमारे समाज सेवा के लिए बहुमल्य है। लोगों को जब इसकी जरूरत पड़ती है, तब इस बात का अनुभव होता है कि रक्तदान हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जरूरतमंद लोगों को ब्लड बैंक में खून नहीं होने की वजह से नहीं मिल पाता। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।
इस शिविर को सफल बनाने में जेसीआई रांची के सचिव मयंक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रोहित दयानी, उमंग ताइवाला व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। इस शिविर का संचालन अंकित अग्रवाल एवं अंकित मोदी के सह संचालन सृजन हेतमसरिया एवं अग्निश मित्रा ने किया। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj