रांची। फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने बहुबाजार स्थित संत माइकल ब्लाइंड स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर अपने चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल का जन्मदिन 17 जून को मनाया। मौके पर क्लब के पदधारी और सदस्यों ने बच्चों के बीच स्नैक्स, चॉकलेट व केक खिलाकर मुस्कान बांटा। उनके साथ बात की।
क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ वक्त बिताकर काफी अच्छा लगा। बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया। क्लब द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास निरंतर किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने पर सचिव मनोज मिश्रा ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल के प्रबंधन का आभार जताया।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष ख़ुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्र, पीआरओ अल्तमश आलम और स्कूल के प्रबंधन राजकुमार नागवंशी व अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT