
- बैंड बाजा के अलावा साथ होगी श्री शिव पार्वती की जीवंत झांकी
रांची। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के तत्वावधान में बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 4 अगस्त को सुबह 7 बजे रातु रोड के रामबिलास पेट्रोल पंप के सामने स्थित हरि ओम मंदिर से आरंभ होगी। इसमें नन्हे मुन्ने बाल कांवड़िया कांवड़ व कलश उठाकर कृष्णा नगर कॉलोनी के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए रांची पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बाल कांवड़ यात्रा में बैंड बाजा के अलावा श्री शिव पार्वती की जीवंत झांकी भी होगी। श्री दुर्गा जागरण मंडली के कलाकार पूरे रास्ते भजन की गंगा बहाएंगे। इस बाल कांवड़ यात्रा का कृष्णा नगर कॉलोनी के सभी चौक-चौराहों में स्वागत किया जाएगा।
समिति द्वारा इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 401 रुपये रखा गया है। इसमें समिति बाल कांवड़ियों को कांवड़ कलश, रस्सी, गेरुआ वस्त्र, पट्टा, पानी उपलब्ध कराएगी। जलाभिषेक के बाद समिति द्वारा सभी बाल कांवड़ियों को टॉफी बिस्किट और उपहार स्वरूप खिलौने के अलावा नाश्ता का पैकेट भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के नन्द किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिढ़ा, राजू काठपाल, दिलीप गुप्ता, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़, अजय तिर्की, मोनू शर्मा, कैलाशी अरविंद सिंह, बाशु बेरा, मंजुला बेरा, पिया बर्मन एवं विवेक सिंह जुटे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT