- स्टार जेवलिन थ्रोअर सूबेदार नीरज चोपड़ा फिर से शीर्ष सम्मान प्रतिस्पर्धा के लिए हैं
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई, 2024 से शुरू हो रहा है। इसमें राष्ट्र को गौरवान्वित करने के लिए 117 भारतीय एथलीटों में 24 सशस्त्र बल कर्मी पूर्ण रूप से तैयार हैं। इन 24 एथलीटों में 22 पुरुष हैं। इनमें स्टार जेवलिन थ्रोअर सूबेदार नीरज चोपड़ा शामिल भी हैं। दो महिलाएं हैं, जो ओलंपिक में महिला सैन्य एथलीटों की पहली बार भागीदारी को दर्शाता है।
टोक्यो ओलंपिक वर्ष 2020 के स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा एक बार फिर शीर्ष सम्मान प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। पेरिस ओलंपिक में उनकी भागीदारी असाधारण प्रदर्शन के आधार पर है। उन्होंने वर्ष 2023 एशियाई खेलों, वर्ष 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, वर्ष 2024 डायमंड लीग और वर्ष 2024 पावो नूरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
राष्ट्रमंडल खेलों वर्ष 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैस्मीन लाम्बोरिया और एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप वर्ष 2023 की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रितिका हुड्डा महिला सेवा कर्मी हैं। वह पहली बार खेलों में भाग ले रही हैं। वे मुक्केबाजी और कुश्ती में भाग लेंगी।
सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी), सीपीओ तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट-पुट), सूबेदार अविनाश मुकुंद साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज़), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ (जीडब्ल्यू) मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार तमिलारासन और जेडब्ल्यूओ मिजो चाको कुरियन (4X400 मीटर पुरुष रिले), जेडब्ल्यूओ अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), सूबेदार तरुणदीप राय और सूबेदार धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) भी सैन्य कर्मियों में शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT