पलामू। पंचायत सेवक अर्जुन राम को पलामू एसीबी की टीम ने 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह लातेहार जिले की बालूमाथ पंचायत में पदस्थापित था। पेमेंट भुगतान करने के लिए पैसे की मांग की थी।
वादी को 15वीं वित्त के तहत ईट सोलिंग निर्माण का काम मिला था। काम पूरा हो गया है। काम पूरा होने पर पेमेंट के लिए वादी पंचायत सेवक अर्जुन राम से मिले। पंचायत सेवक ने पेमेंट करने के एवज में 5 हजार रुपये घूस की मांग की। वादी रिश्वत देकर काम नहीं करवाना चाहते थे।
वादी ने इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू को आवेदन दिया। ब्यूरो में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा इसका विधिवत सत्यापन किया गया। वादी के आवेदन एंव सत्यापनकर्ता के द्वारा मामले को सत्य पाते हुए ब्यूरो ने मामला पंजीकृत किया गया।
ब्यूरो के धावादल के द्वारा दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र साक्षी की उपस्थिति में 20 जून, 2024 को प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन राम को वादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अर्जुन राम लातेहार जिले के प्रखंड-सह-अचंल कार्यालय बालूमाथ में पंचायत सेवक के तौर पर कार्यरत है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8