Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में सक्रिय है। कल यानी 1 जुलाई से राज्य में लगातार तीन दिन भारी बारिश होगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 30 जून, 2024 को दी।
तापमान में होगी गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल सभी जगह पर बारिश
केंद्र के अनुसार कल यानी 1 जुलाई को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
6 जुलाई तक कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 2 से 6 जुलाई तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश
- राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 1 और 2 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में देखने को मिलेगा।
- केंद्र के अनुसार 3 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT