चर्चा में आए ओडिशा के राज्‍यपाल रघुबर दास, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

पुरी। ओडिशा में विधानसभा का चुनाव हुआ है। मतदान की प्रक्रिया समाप्‍त हो गई है। इस बीच यहां का एग्जिट पोल भी आ गया है। एग्जिट पोल आने के बाद से ही ओडिशा के राज्‍यपाल रघुबर दास चर्चा में आ गए हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया द्वारा ओडिशा विधानसभा एग्जिट पोल किया गया है। इसमें 41% वोट शेयर के साथ भाजपा को 62 से 80 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसी तरह बीजेडी को भी 42% वोट के साथ 62 से 80 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई गई है। कांग्रेस को 5 से 8 मिल सकती है।

ओडिशा में बहुमत का आंकड़ा 74 है। यह मैजिक आंकड़ा जिसके पास होगा, वह सरकार बनाने की स्थिति में होगा। एग्जिट पोल में भाजपा और बीजेडी दोनों को बराबर सीटें दी गई है।

झारखंड भाजपा के पूर्व सीएम रघुबर दास ओडिशा के राज्यपाल हैं। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में गेंद उन्हीं के पाले में होगी। वहीं तय करेंगे कि किस पार्टी को पहले सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8