मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मातृत्व दिवस मनाया

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने हरमू रोड के हंगर गार्डन में 13 मई, 2024 को मातृत्व दिवस मनाया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ माया नारंग उपस्थित थीं। डॉ माया को संस्थापिका अध्यक्ष सुमिता लाठ ने दुपट्टा और संयोजिका पूजा एवं कविता ने पौधा देकर सम्मानित किया।

डॉ माया नारंग ने कहा कि कोई भी स्त्री को सबसे सुखद एहसास तब होता है, जब वह मां बनती है। उन्होंने कहा किसी भी मां को बच्चों को कभी मारना नहीं चाहिए। प्यार से समझाना चाहिये। हर मां एक सुपर वुमन है।

अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने मातृत्व दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। संयोजिका पूजा एवं कविता ने कई तरह के गेम्स खिलाए। मां और बेटी का रैंप वाक भी हुआ। इसमें कोमल झुनझुनावाला और भव्या झुनझुनवाला विनर रही। गेम्स की विनर श्‍वेता अग्रवाल एवं पूजा जैन विनर रही।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि शाखा उपाध्यक्ष सह मातृत्व दिवस कन्वेनर पूजा अग्रवाल और संयोजिका कविता सोमानी ने इस कार्य की रूपरेखा बनाई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सुभा, सुमिता लाठ, विनीता बिहानी, मीना टाइवाला, कंचन सोमानी, सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, पूजा जैन, निर्मला, मनीषा, आशा, कविता जालान, कोमल, सविता, स्वेता, संगीता सहित 50 लोगों ने कार्यक्र में हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8