विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार होली के दिन कार्यक्रम में अभियुक्त के द्वारा फायर किया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के द्वारा अभियुक्त के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी में थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मनदीप राम के लगभग 54 वर्षीय पुत्र राजेश्वर राम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि थाना कांड सं0- 32/2024 के तहत सुसंगत धाराओं के साथ आर्म्स एक्टके तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त राजेश्वर राम को गिरफ्तार कर उचित अभिरक्षा में न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8