Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 4 अप्रैल, 2024

मेष

घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके हाथ आ सकते हैं। उन्हें निकलने नहीं दें। अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे खुशी महसूस होगी। कुछ लोग मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन

दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे।

कर्क

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या

कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। मेहनत रंग लायेगी।

तुला

किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। काम में सफलता मिलेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से खुश रहेंगे।

धनु

नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। सेहत में सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी।

कुंभ

धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

मीन

धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। धन धान्य की वृद्धि होती है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8