आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। बच्चे खेलते-खेलते आंगन में सो गए। अचानक आवाज हुई। इसमें 2 बच्चों की मौत हो गए और 3 लोग घायल हो गए। यह घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल की रात घटी।
जानकारी के मुताबिक कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग आधा दर्जन बच्चे एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर जा गिरी। इससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये। आनन-फानन में देवानंद पान ने 4 बच्चों को खींचकर मलवे से बाहर निकाला।
इस बीच दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा, पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। वहीं मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायलों में देवानंद पान, सुनीता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8