जेसीआई रांची यूथ के स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों की जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ और शल्बी डिवाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि‍ शिविर में लगभग 150 लोगों का  निःशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में डॉ आरके उपाध्याय ने बीपी शुगर हृदय, उच्च रक्तचाप, टॉइफायड, शुगर और अन्य बीमारियों की जांच की। रक्तचाप, मधुमेह की जांच अधिक मात्रा में हुई। मुफ्त में दवाइ का वितरण भी किया गया। शिविर में आए लोगों को डॉक्‍टर ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ उपाध्‍याय ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 1 घंटे का व्यायाम जरूरी है। पूरे 24 घंटे में आप 23 घंटे काम में करें, परंतु खुद को स्वस्थ रखने के लिए सुबह एक घंटा अपने शरीर को जरूर दें। इसमें चलना, दौड़ना, खेलना, व्यायाम करना, साइकलिंग इत्यादि शामिल है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोनिका गोयनका, सज्जन अग्रवाल, प्रवीण कुमार व अन्य सदस्य का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8