अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

गुमला। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जंगाई निवासी मेदर एक्का और पेखरासीयूस एक्का अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्‍हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रथमिकी उपचार कर डॉक्‍टरों ने गुमला भेज दिया।

घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों लोग बाइक से मालम नावतोली से जंगाई जा रहे थे। तभी मालम पुल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उन्हें गम्भीर चोटें आयी है। चैनपुर अस्पताल पंहुचने पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8