वज्रपात से तीन पशुओं की घटना स्थल पर मौत, एक गंभीर

झारखंड
Spread the love

गुमला। चैनपुर प्रखंड की छिछवानी पंचायत अंतर्गत महेशपुर खड़िया टोली में आसमानी बिजली गिरने से बेरनार्ड लकड़ा के तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि हर दिन के भांति उन्होंने अपने मवेशियों को घर के कुछ दूरी पर चारा खाने के लिए छोड़ दिया था। इसके बाद अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से तीन पशुओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और एक बैल घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर के पशु चिकित्सक आए। उन्होंने घायल पशु का इलाज किया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताते चले कि इस क्षत्र में तीन चार दिनों से लगातार बारिश के साथ साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि हो रही है। इससे किसान सहित आमजन भी त्रस्त है।

इस मामले में आजसू नेता बोनीफास कुजूर ने कहा कि आए दिन वज्रपात से गरीब किसानों के मवेशियों की मौत हो जाती है, पर प्रखंड प्रशासन की लापरवाही के कारण उनको उचित मुआवजा नहीं मिला पाता। कुजूर ने प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8