hailstorm

Jharkhand Weather : आज इन जिलों में पड़ेंगे ओले, कुछ घंटों में यहां बारिश और वज्रपात

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में आज यानी 20 मार्च को ओले पड़ेंगे। कुछ ही घंटों में कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में स्थित कई जिलों में ओले पड़ने की आशंका है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 1 से 3 घंटे में राज्‍य के कई जिलों में हल्‍के दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसका असर चतरा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8