घर पहुंचाने के बहाने दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म

अपराध झारखंड
Spread the love

  • पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा बाल सुधार गृह

गुमला। दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गुमला के डुमरी थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। दोनों पीड़ि‍ता आठवीं और दसवीं की छात्रा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा। सभी नाबालिग हैं। उन्‍हें बाल सुधार गृह भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं 9 मार्च को टांगीनाथ में मेला घूमने गई थी। एक छात्रा की जान पहचान के लड़के के साथ मुलाकात हुई। लड़के ने कहा कि वह उसे घर पहुंचा देगा। यह कहकर अपने बाइक पर छात्रा और उसकी दोस्त को लेकर जैरागी में बन रहे अपने नए घर में ले गया। इसके बाद लड़के ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाया। सभी ने 9 और 10 मार्च दोनों छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाया।

डरी सहमी छात्राएं 11 मार्च को अपने किसी दोस्त के घर रुकी और 12 मार्च को अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान परिजनों से रास्ते में मुलाकात हो गई। फिर छात्राओं ने आपबीती सुनाई। इसके बाद थाना में प्राथमिक के दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी डुमरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 3 नाबालिक लड़कों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8