Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 21 फरवरी से लगातार बारिश होगी। इसका प्रभाव कई जिलों में पड़ेगा। कुछ जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 20 फरवरी, 2024 को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
21 फरवरी से यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 21 और 22 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की उम्मीद है।
23 फरवरी को यहां बारिश
केंद्र के मुताबिक 23 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।
24 फरवरी से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 24 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 25 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा।
26 फरवरी को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 26 फरवरी को राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में पड़ने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम केंद्र ने 21 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8