गीता कोड़ा ने डीसी को ल‍िखा पत्र, पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल करें विकसित

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के कई पर्यटन स्थल अपने प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सोनुवा का पनसुवां डैम उनमें एक है। इसकी खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींच लाता है। तीनों ओर से पोड़ाहाट की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा डैम प्रकृति की गोद में बसा हुआ नजर आता है।

सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने सोनुवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में स्थित पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को पत्र लिखा है। इस पत्र को सोमवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा।

सांसद गीता कोड़ा ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जलाशय के पास समुदायिक शौचालय, शेड, स्नान घाट का निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था के लिए पहल किए जाने की नितांत आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महासचिव त्रिशानु राय, सचिव सन्नी लुगुन, प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास, सिकुर गोप, सुख सिंह गंजू, विघ्नो राज दास, ब्रज मोहन देवगम आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8