बीएयू झारखंड कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। बीएयू झारखंड कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक सुमित कुमार राम की अध्यक्षता में 21 फरवरी को कांके में हुई। संचालन अध्यक्ष इफ्तेखार खान ने किया। इसमें मृतक मजदूर के आश्रितों को प्रबंधन द्वारा नौकरी से हटाए जाने और उनके आश्रितों को नौकरी पर रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

संघ के पदधारियों ने कहा कि कि जो मजदूर वर्षों तक विश्वविद्यालय में कार्य किए हैं और उनका स्वर्गवास हो गया, उनके एक आश्रित को काम दिया जाए। हाई कोर्ट का आदेश है कि 10 वर्ष तक कार्य कर चुके श्रमिकों को नियमित किया जाना है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पदधारियों ने यह भी कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार 5 से 10 वर्ष काम करने वालों को 10 प्रतिशत, 10 से 15 वर्ष वालों को 15 प्रतिशत, 15 से 20 वर्ष वालों को 20 प्रतिशत और 20 से 30 साल तक काम करने वालों को 30 फीसदी प्राथमिकता देते हुए नौकरी दी जाएगी। इस पर भी प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। इसके लिए बैठक में आंदोलनात्मक रणनीति तय की गई।

बैठक में राजकुमार महतो, बजरंग महतो, प्रीति कुमारी, मोबीन, सुमित कुमार राम, सोमरा उरांव, बिटू उरांव, कृष्‍णा महतो, सोनू कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, सुंदर कामत, सरिता देवी, रीता देवी, बबीता देवी, सोनू मुंडा, मुकुल तिर्की, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, सहदेव लोहरा, सीता कुमारी, ननकी देवी, फुलो देवी, बबीता देवी, मुन्‍नी देवी, मीना देवी सहित कई लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8