रायपुर। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश ही नहीं विश्व में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरों में भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।
रायपुर के ग्राम टेकारी स्थित परसूलीडीह राम कुटीर के पास सीधेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पर रामायण एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।
शोभायात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन को लेकर मन्दिर समिति के अध्यक्ष पोषन साहू ने बताया कि मंदिर में रामायण के साथ साथ भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
महिलाओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का दिन हमलोगों के लिए दीपावली का त्योहार जैसा रहा। हम लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। मंदिर समिति ने देश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।