Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 13 जनवरी, 2024

मेष

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन होगा।

वृष

दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग और विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन

अगर राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी हल हो सकता है। बड़ों से आशीर्वाद लें। नशा से दूर रहें।

कर्क

कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

सिंह

रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें, क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। नशा से दूर रहें।

कन्या

दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे घर में सकारात्मकता आएगी। प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला

दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

व्यवसाय में पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं। पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या और जलन की भावना से आपके कार्यों में नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु

पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में अचानक किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर

व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कुंभ

धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे। धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। प्रयासरत रहें। आशावादी बने रहें। दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।

मीन

दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करें। नौकरीपेशा को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।