बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य ने पकड़ी रफ्तार, सामने आया ये वीडियो, देखें

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके जल्‍द ही पूरा होने की उम्‍मीद है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाया जाता है। यह काम जापान के सहयोग से हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 100% भूमि अधिग्रहण हो चुका है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद 2022 से भूमि अधिग्रहण में तेजी आई। इससे पहले यह धीमी गति से चल रहा था।

भूमि अधिग्रहण का काम होने के साथ ही भारत के बुलेट ट्रेन का सपना करीब आ गया है। बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 92% हिस्सा ऊंचा होगा और 6% सुरंगों के जरिए होगा।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसे देखकर लोगों को जल्‍द बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।