अवैध ईट भट्ठा पर कार्रवाई, संचालक पर प्राथमिकी, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

पलामू। अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर निरंतर कार्रवाई हो रही है। इस क्रम में अवैध रूप से संचालित एक और ईट भट्ठा में छापेमारी की गई। वहां से 70 हजार कच्चा और 30 हजार पक्‍का ईट जब्त किया गया। संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी

पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर लगातार जिले भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर निरीक्षण और कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को चैनपुर पहुंचे। थाना क्षेत्र के चेराबार में संचालित अवैध ईट भट्टा पर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से बनाए जा रहे ईट भट्ठा से 70 हजार कच्चा एवं 30 हजार पक्का ईट पकड़ा। एकेडी ब्रिक्स के संचालक बब्लू दुबे पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने अवैध कार्य में जुडे़ लोगों की पहचान करते हुए कानूनी कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए।

दो साल पहले भी कार्रवाई

डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी चैनपुर के चेराबार में छापेमारी के दौरान एकेडी बिक्स द्वारा अवैध तरीके से अवैध ईट भट्ठा संचालित किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। 3 लाख कच्चा और 4 लाख पक्का ईट पकड़ा गया था।

सेमरा में भी किया निरीक्षण

चैनपुर पहुंचे डीएमओ आनंद कुमार ने थाना क्षेत्र के सेमरा समेत अन्य गांव में संचालित ईट भट्ठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालक मनोज साव, ईट भट्ठा ग्राम लोहरसनी, संचालक जुनाब अंसारी, ईट भट्ठा कुदाग कला एवं संचालक मो फातिम हुसैन, ग्राम पण्डवा में संचालित ईट भट्ठा का निरीक्षण किया।

संचालकों को चेतावानी दी

डीएमओ में संचालकों को चेतावानी दी कि भट्ठे का संचालन नियमानुसार करें। ससमय विभाग में राजस्व की राशि जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से कार्य कानून अपराध है। इस कार्य में संलिप्त पाए जाने पर निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।