- एक सप्ताह में 975 लीटर अवैध महुआ व 89800 किलो ग्राम जावा महुआ ज़ब्त
पलामू। नया वर्ष आने में कुछ ही दिन बच गए हैं। इस बीच नये वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग का विशेष छापामारी अभियान जारी है। बीते एक सप्ताह में विभाग ने अभियान चलाकर 975 लीटर अवैध महुआ और 89800 किलो ग्राम जावा महुआ जब्त किया।
पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आगामी नये वर्ष के मद्देनजर अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर छापेमारी व निरीक्षण किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह में उत्पाद विभाग ने नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत सलैया, विशुनपुर, चैनपुर थाना अंतर्गत कल्याणपुर, सेमरटांड, अकड़ाही, हरिहरगंज थाना अंतर्गत लालगढ़ा गांव स्थित संगूरी पहाड़, सिकारपुर, कोडला कुलहिया गांव में और शहर थाना अंतर्गत बारालोटा, हाउसिंग कॉलोनी, हॉस्पीटल चौक में छापेमारी किया।
इस अभियान में अब तक 975 लीटर अवैध महुआ और 89800 किलो ग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। यह छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग में प्रतिनियुक्त गृहरक्षा बल, सशस्त्र बल के सहयोग एवं सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अनूप प्रकाश के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
साथ ही, जेएसबीसीएल द्वारा संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों में विक्रेताओं द्वारा अपमिश्रण करने पर अभी तक 2 विक्रेता और अभियुक्त फरार अभियोग दर्ज किया गया है। 2 विक्रेता व अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पूरी कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।