Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण के राज्यों में तूफान ‘मिचौंग’ कहर बरपा रहा है। इसका असर झारखंड के विभिन्न जिलों में दिख रहा है। तूफान के कारण 6 दिसंबर को रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटें में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 दिसंबर को दी है।
तापमान में बदलाव नहीं
केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्यिस की गिरावट होने की संभावना है।
7 दिसंबर को यहां बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि किसी तरह की कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।
ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।