विवेक चौबे
गढ़वा। राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी। अब उन्हें राशन दुकान से चना भी मिलेगा। गोदाम से चना दाल दुकानों में पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही यह लोगों को मिलने लगेगा।
झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के राशन कार्ड धारकों को अब पीडीएस से चना का दाल भी मिलेगा। एजीएम शाहिद अंसारी ने बताया कि सभी पीडीएस दुकानदारों को गोदाम से चना दाल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
शाहिद अंसारी ने बताया कि अंत्योदय, पीएच व ग्रीन कार्डधारी यानी प्रत्येक कार्ड चना दाल मिलेगा। प्रत्येक कार्ड पर एक किलोग्राम चना का दाल मिलेगा। चना दाल पैकेट में सील है।
एजीएम ने बताया कि दिसंबर महीने में जो दाल मिलेगा, वह सितंबर माह का होगा। उन्होंने सभी कार्डधारी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने पीडीएस दुकान से दाल प्राप्त कर लें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।