मुंबई। जोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित लाइव-एक्शन म्यूजिकल ‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस घोषणा के बाद से ही यह सुर्खियां बटोर रही है। फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। गायक अरिजीत सिंह ने दुबई में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में ‘द आर्चीज’ के अपने नये ट्रैक ‘इन राहों में’ की खास झलक पेश करके फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया।
कॉमिक बुक अर्चीज से प्रेरित ‘द आर्चीज’ के इस फिल्म में 60 दशक की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस भी काफी शानदार आंकी जा रही है। फिल्म की कहानी पर गौर किया जाए तो ये कुछ स्कूली दोस्तों के ग्रुप की स्टोरी हैं।
बता दें कि ‘द आर्चीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘द आर्चीज’ को नेटफ्लिक्स इंडिया, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और शरद देवराजन और रीमा कागती द्वारा टाइगर बेबी एवं ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाई गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।