Jharkhand Weather : रांची। अंडमान-निकोबार से सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके और गंभीर होने के संकेत हैं। आंध्र प्रदेश के तट पर 16 नवंबर को काफी गहरा निम्न दबाव में देखने को मिल सकता है। वहां से पूर्वोत्तर और ओडिशा में 17 नवंबर को पहुंचेगा। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 14 नवंबर को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
15-16 नवंबर से ये स्थिति
आनंद के मुताबिक 15 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे। 16 नवंबर को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
17 नवंबर को यहां बारिश
राज्य के पूर्वी भागों में 17 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।
यहां पढ़ सकते हैं अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।