Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 14 नवंबर, 2023

मेष

दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। बचाया धन आपके काम आ सकता है। जब अकेलापन महसूस करें, तब परिवार की मदद लीजिए। यह अवसाद से बचाएगा। यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। अपने आप को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष

आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की आदत को बदलिए। जरूरी कामों को समय नहीं देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना सही नहीं है।

मिथुन

कार्यालय में कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। वे काम करें, जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय धन लाभ होने की पूरी संभावना है। दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।

कर्क

पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। शारीरिक बीमारी के सही होने की संभावना है। शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अचानक पैसे की जरूरत पड़ेगी। पर्याप्त धन कम ही होगा। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें।

सिंह

नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ख़ुशी निराशाओं के मुक़ाबले ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा हो सकता है। काम को मनोरंजन के साथ नहीं मिलाएं।

कन्या

रात के समय धन लाभ होने की संभावना है। दिया गया धन वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला नहीं लें। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।

तुला

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल खुश रखेंगे। सुकून देंगे। जो लोग पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे, उन्हें काबू रखना चाहिए। धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबीयत काफ़ी समय से ख़राब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है।

वृश्चिक

सेहत की देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल अच्छी नहीं है। धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। सब सही रहेगा। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे फ़ायदा होगा। विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु

बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा। शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय अपने शौक़ और परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर

योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो वक़्त हंसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। सभी से मधुर बातचीत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे ग़लत फ़ायदा नहीं उठा पाएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। उम्रदराज पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

मीन

धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या कारोबार में लापरवाही नहीं करें। परिवार वालों का हंसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर में दुश्मन भी दोस्त बन जाएंगे। अपने आप को समझने की जरूरत है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।