पटना (Bihar)। नीतीश सरकार ने वर्ष, 2024 के लिए बिहार में सरकारी विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी कर दी। अब ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई गई है। हिंदू त्योहारों छुट्टी में की कटौती की गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष, 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी किया गया है। इसके अनुसार रक्षाबंधन, महाशिवरात्री, जन्माष्टमी, तीज, जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दी गई है। ईद में 3 दिन छुट्टी मिलेगी।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के सभी राजकीय / राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू (प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालय/मकतब उपरोक्त अवकाश तालिका के अनुसार ही बंद रहेंगे।
ग्रीष्मावकाश केवल विधार्थियों के लिए है। प्रधानाध्यापक / अध्यापक / शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आएंगे। अन्य शैक्षणिक /प्रशासनिक /कार्यालीय कार्य निष्पादित करेंगे। इस दौरान Parent- Teacher Meeting होती रहेगीं। वैसे छात्र, जो शिक्षा के अधिकार (संशोधन) अधिनियम सह-पठित बिहार सरकार की परिधि में आते हैं, उनकी भी विशेष कक्षाएं चलेंगी। विशेष परीक्षाएं ली जायेगी।
सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय ‘मानक टाईम टेबल का पालन करेंगे। मानक टाईम टेबल अलग से अधिसूचित किया जायेगा।
किसी जिले विशेष में किसी विशेष अवसर पर यदि जिला पदाधिकारी किसी प्रकार का अवकाश घोषित करना चाहें तो उन्हें मुख्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग से पूर्वानुमति लेना आवश्यक होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से कोई अवकाश घोषित नहीं करेंगे।
किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विद्यालय अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गांधी जयंती एवं अन्य महापुरूषों की जयन्ती मनायी जाएगी।
गुरुवार को विद्यालय में पूरे दिन गतिविधि रहेगी। भोजनावकाश तक अध्यापन का कार्य होगा। भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद आयोजित की जायेगी।
चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है, जिसकी अधिसूचना भी ससमय शिक्षा विभाग द्वारा अलग से निकाली जाएगी
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग द्वारा अलग से निकाली जाएगी।
ये है छुट्टी की लिस्ट


खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।