संडे कटौती के खिलाफ कामगार आक्रो‍शित, ठप हो सकती है सीसीएल की मगध परियोजना

झारखंड
Spread the love

चतरा। सीसीएल की मगध परियोजना में संडे और पीएच में कटौती के खिलाफ कामगार आक्रोशित हो गए हैं। इसके खिलाफ कामगारों ने 29 अक्‍टूबर को करीब 3 घंटे परियोजना कार्यालय के मुख्‍य द्वार पर धरना दिया। इसके बाद हुई वार्ता में कोई निर्णय नहीं हुआ। अब परियोजना में कामकाज ठप होने की आशंका बढ़ गई है।  

जानकारी हो कि आम्रपाली ओसीपी के डिप्‍टी मैनेजर ने बीते 26 अक्‍टूबर को सभी एचओडी को संडे और पीएच को लेकर एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा था कि परियोजना कार्यालय में रविवार/पीएच ड्यूटी की अधिक तैनाती है। इसलिए, सक्षम प्राधिकारी ने न्यूनतम जरूरत के आधार पर रविवार/पीएच तैनाती को नियंत्रित करने और रविवार ड्यूटी को 50% तक कम करने की सलाह दी है।

पत्र में कहा गया था कि इस विषय को गंभीरता से देखें। 29 अक्‍टूबर, 2023 से प्रभावी होकर रविवार की कटौती को 50% तक कम करें। यह सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसार है।

आरकेएमयू के मगध परियोजना अध्‍यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा कि यह प्रबंधन की मनमानी है। पास स्थित आम्रपाली में संडे चालू है। मगध में बंद कर दिया गया है। इससे कामगारों में आक्रोश है। आदेश के खिलाफ सभी धरना पर बैठ गए। कामगारों के धरने के कारण काफी देर तक अधिकारी फंसे रहे।

आलम ने बताया कि कामगारों से वार्ता के दौरान पीओ सत्‍यनारायण, मैनेजर अकरम और पर्सनल अफसर अभिषेक आनंद ने कहा कि संडे टारगेट से अधिक हो गया है। इसलिए यह देना संभव नहीं है। यूनियन ने 29 अक्‍टूबर यानी आज का संडे मंजूर करने का आग्रह किया। यह भी कहा कि जो काम करते हैं, उन्‍हें संडे दिया जाए। हालांकि प्रबंधन ने नहीं माना।

जानकारी के मुताबिक प्रबंधन के रूख के बाद परियोजना में सक्रिय यूनियन प्रतिनिधियों ने आपस में चर्चा की। इसमें आरकेएमयू के खुर्शीद आलम, सीटू के अमरकांत मिश्रा, बीएमएस के शशिभूषण तिवारी, जनता मजदूर संघ के अमरनाथ सिंह, एटक के दीपांशु कुमार सिंह और डब्‍ल्‍यूसीएल के पंकज कुमार मौजूद थे। उन्‍होंने तय किया कि अगले संडे से मगध की माइंस पूरी तरह बंद रहेगी। उत्‍पादन और प्रेषण नहीं होगा। कोई कामगार काम नहीं करेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।