today’s horoscope : 4 अक्टूबर, 2023
मेष
परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं, लेकिन थोड़ा संयम से रहने की जरूरत होगी। परिवार का कोई सदस्य या मित्र अचानक मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करें, क्योंकि इससे बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क
दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह
पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या
सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। कर्मक्षेत्र, सम्मान व नाम पर पड़ने के इसके आसार हैं।
तुला
भाग्य साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग थोड़े नाराज हो सकते हैं। कार्य कुशलता व बुद्धि उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक
दिन अनमना सा रह सकता है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जिस समारोह में शिरकत करेंगे, वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु
दिन बेहतर रहेगा। परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। सूझ-बूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर
दिन उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव सेहत खऱाब कर सकता है। जज्बात पर काबू रखें। प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ
निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। करियर से जुड़े फैसले खुद करें। बाद में लाभ मिलेगा। सहकर्मी और कनिष्ठों के चलते चिंता एवं तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमना मन को खुशी देगा।
मीन
परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे। भाग्य पर निर्भर नहीं रहें। सेहत को सुधारने की कोशिश करें। उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे। दिन सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)