रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के फार्मेसी विभाग में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन 19 अक्टूबर, 2023 को किया गया। इसमें मुख्य वक्ता नई दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एसएच अंसारी थे। कार्यक्रम का आयोजन विवि के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर अंसारी ने अपना प्रेरक एवं अनुभवात्मक विचार साझा किया। फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों को ‘फार्मेसी में नौकरियों के अवसर’ विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
उक्त एक्सपर्ट टॉक में विश्वविद्यालय के सभी ऑफिसर, संकायाध्यक्ष, सह संकायाध्यक्ष, फार्मेसी विभाग के अध्यापक और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कई महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों द्वारा जानकारियां प्राप्त की।
विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने फार्मेसी डिपार्मेंट के प्रयासों की सराहना की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।