नई दिल्ली। कोयल खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) ने कोयला कर्मियों को मिलने वाली ब्याज दर तय कर दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी सीएमपीएफ के आयुक्त के आएसडी वित्त एसके शुक्ला ने न्यासी बोर्ड के सभी सदस्यों को 19 अक्टूबर, 2023 को दी है।
जानकारी हो कि सीएमपीएफओ कोयला मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक संगठन है। ये कोयला कर्मियों के भविष्य निधि की राशि को मैनेज करता है। इसके ब्याज दर के निर्धारण पर संगठन के न्यासी बोर्ड की बैठक में चर्चा होती है। उसके बाद मंजूरी के लिए उसे कोयला मंत्रालय में भेजा जाता है।
एसके शुक्ला ने सदस्यों को सूचित किया है कि कोयला मंत्रालय ने अपने 11 अक्टूबर, 2023 के पत्र में ब्याज के संबंध में जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कोयला खान भविष्य निधि पर 7.80 की दर से ब्याज देने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।