नई दिल्ली। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार को एनसीएल के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसका आदेश कोल इंडिया ने जारी कर दिया है।
पंकज कुमार को अतिरिक्त प्रभार देने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसका अनुमोदन केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर दिया था। इसकी जानकारी कोयला मंत्रालय के अवर सचिव ने कोल इंडिया को दी थी।
कोल इंडिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पंकज कुमार को उनके शेष कार्यकाल के सहवर्ती आधार पर 6 महीने की सीमित अवधि के लिए सीवीओ एनसीएल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह 14 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी। यह नियमित पदधारक की नियुक्ति या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।