रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वैज्ञानिक बनारस गए थे। वहां से घर लौटने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बीएयू में वैज्ञानिक योगेंद्र प्रसाद कार्यरत हैं। वह पूरे परिवार के साथ बनारस गए हुए थे। तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाया। उनके घर चोरी की।
जानकारी के मुताबिक प्रसाद के घर से चोरों ने 20 लाख के गहने और 3 लाख नकद चोरी कर ली। घर वापस लौटने के बाद घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरी की सूचना उन्होंने थाने को दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।