IIT दिल्ली के स्टूडेंट की हॉस्टल में फंदे से लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रही है। आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना के बाद किशनगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक 21 वर्षीय युवक की पहचान अनिल कुमार के रूप मे की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र द्वारा आत्महत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला। मौके पर दमकल विभाग को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया। जहां छात्र फांसी के फंदे पर झूल रहा था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक अनिल, गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक कर रहा था। वह एक्सटेंशन पर था, क्योंकि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे और छह महीने के एक्सटेंशन पर हॉस्टल में रह रहा था।


जून में उसे हॉस्टल खाली करना था, लेकिन कुछ विषयों में पास नहीं हो सका। इसके लिए उसे विषयों को पास करने के लिए छह माह का समय दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि अनिल पढ़ाई को लेकर टेंशन मे था। इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया। पुलिस औऱ IIT प्रशासन जांच कर रही है कि आखिर सच्चाई क्या है।


खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूखज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।


आपका अपना न्यूअज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाुग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्यम सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।