पंडित बाबा रामदेव
रांची। राजधानी रांची के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित बाबा रामदेव ने कहा कि सावन के महीने में देवों के देव महादेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस महीने में आने वाले सोमवार के दिन श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। वहीं सावन के महीने की अंतिम सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से सोमवार की पूजा का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
सावन के महीने का अंतिम सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ रहा है। इस दिन सावन का आखिरी प्रदोष व्रत भी पड़ने से सोमवार के व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मन चाहे फल प्रदान करते हैं।
आपका अपना न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24.कॉम से खास बातचीत करते हुए पंडित बाबा रामदेव ने बताया कि इस साल सावन के महीने का अंतिम सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है, जिससे अंतिम सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
सावन के अंतिम सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद सुबह 7:30 बजे तक शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करें और फिर सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें।
इसके बाद सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में भगवान शिव के विधि-विधान से पूजा पाठ करने और शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
पूजा के समय इस मंत्र का करें जाप
यस्यांके च विभाति भूधरसुता देवापगा मस्तकेभाले बालविधुर्गले च गरलं यस्योरसि व्यालराट्।
सोऽयं भूतिविभूषणः सुरवरः सर्वाधिपः सर्वदाशर्वः सर्वगतः शिवः शशिनिभः श्री शंकरः पातु माम्॥
पंडित बाबा रामदेव ने कहा कि अंतिम सोमवार के शुभ मुहूर्त के दौरान विधि विधान से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ शिव चालीसा का पाठ करने वाले भक्तों पर भगवान भोलेनाथ विशेष कृपा बनाए रखते हैं और उनको सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। वहीं जो कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं, उनको सुयोग्य वर प्राप्त होता है और महिलाओं को सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।