रांची। समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन यार्ड पर मरम्मत कार्य हो रहा है। इसके कारण रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारम्भ होगा।
ट्रेनों का आंशिक समापन
· ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 5 सितंबर और 12 सितंबर, 2023 को बरौनी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा।
· ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 2 सितंबर और 9 सितंबर, 2023 को समस्तीपुर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा।
ट्रेनों का आंशिक प्रारम्भ
· ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 1 सितंबर, 8 सितंबर और 15 सितंबर, 2023 को बरौनी स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा। · ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 5 सितंबर और 12 सितंबर, 2023 को समस्तीपुर स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा।