रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी में मामूली विवाद में गुरुवार की दोपहर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष हैं। घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित झांझी टोला की है। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (42), सरिता देवी (39) और संजू देवी (25) हैं।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जनेश्वर बेदिया के खेत में लगी फसल को उसके गोतिया के जानवर ने बर्बाद कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
इस मामले में प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि जानवर द्वारा फसल चरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।
ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुअर के फसल खाने की वजह से गांव के दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। इसी में घटना को अंजाम दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।