Ranchi: सुनीता अग्रवाल के सिर सजा सावन क्वीन का ताज

झारखंड
Spread the love

रांची। नारनौलीय अग्रवाल संघ महिला समिति की ओर राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित सावन महोत्सव में सुनीता अग्रवाल सावन क्वीन चुनी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता अग्रवाल ने की। सुनीता अग्रवाल ने सावन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिलाओं के बीच मेहंदी लगाओ, अंताक्षरी, नृत्य समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सुनीता अग्रवाल को सावन क्वीन चुना गया।

महोत्सव में रीता अग्रवाल, अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल कोकर, सचिव संगीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रानी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल स्टेट स्क्वायर, सुनीता अग्रवाल रातू रोड, सुनीता अग्रवाल हरमू, अनिता अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, उषा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अंजना अग्रवाल आदि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।