रूस। बड़ी खबर रूस के मॉस्को से आई है, जहां बुधवार को एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। रूसी मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में रूस के प्रेसिडेंट पुतिन के दुश्मन और वैगनर आर्मी चीफ येवेनगी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है।
इमरजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ रसिया ने अपने एक बयान में कहा कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक निजी एम्ब्रेयर लिगेसी जेट टवर क्षेत्र के कुजेनकिनो इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें चालक दल के 3 सदस्यों समेत कुल 10 लोग सवार थे और सभी की दुखद मौत हो गई है।
बता दें कि इस विमान दुर्घटना में कथिततौर पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के दुश्मन और वैग्नर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की भी मौत हो गई है। वहीं रूसी मीडिया के हवाले से खबर है कि दुर्घटना स्थल से आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
बता दें कि 62 साल के वैग्नर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस में जून महीने में सैन्य विद्रोह की अगुवाई की थी और देश में तख्तापलट करने का प्रयास किया था। विद्रोह की कोशिश को बातचीत से सुलझाया गया था।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।