रांची। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह झारखंड की राजधानी रांची में 10 सितंबर को होगा। इस अवसर पर पासवा का सम्मेलन भी होगा। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक व राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य भर से लगभग 5000 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने का लक्ष्य है। सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथि और शिक्षाविद शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो व सर्टिफिकेट से सम्मानित करेंगे।
पासवा निजी विद्यालय के प्राचार्य व निदेशक को भी सम्मानित करेगा। सम्मान समारोह के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा होगी। शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आरटीई कानून में तब्दीली करने से निजी विद्यालयों को हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की जाएगी।
आलोक दूबे ने बताया पासवा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर निजी विद्यालयों में कम वेतन पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को समाज में प्रतिष्ठा व पहचान दिलाने का काम कर रही है। पूरे देश में पासवा ही एक ऐसी संस्था है, जो निजी विद्यालयों के शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करता है।
आज झारखंड जैसे प्रदेश में अगर बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, तो 90 फीसदी योगदान निजी विद्यालयों का है। कल यानी 28 अगस्त से व्हाट्एप नंबर एवं ईमेल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
व्हाट्एप :- 8210318387, 9771023048, 7549088751, 9934152006, 9123230284, 6205872838, 8210351296, 8340754629, 9631407042
मेल आईडी :- alokdubey.ran@gmail.com,psacwajharkhand@gmail.com
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।